नीमराना क्रिकेट कप 2025 का भव्य शुभारंभ: खेल भावना और भाईचारे का संदेश

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना कस्बे के प्राचीन तालाब ग्राउंड पर आदर्श कला रंग मंच के तत्वावधान में नीमराना क्रिकेट कप 2025 प्रतियोगिता का ब्रहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। डॉ. गजराज यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और खेल कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. गजराज यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, साथ ही खेल भावना आपसी भाईचारे को मजबूत बनाती है। डॉ. यादव ने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आहान किया।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जाट बहरोड़ क्लब और बिचपुरी की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। बिचपुरी ने पहले खेलते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए उसके जवाब में जाट बहरोड़  36 रन पर ऑल आउट हो गई प्रतियोगिता में कुल 30 टीमों ने भाग लिया है। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।

इस दौरान अधिशासी अभियन्ता विष्णु गुर्जर, साफाई निरीक्षक मनोहर लाल सैनी, आदर्श कला रंग मंच के अध्यक्ष मुकेश कुमार जांगिड़, कर्मपाल सिंह चौहान, अध्यापक सुनील शर्मा, शिक्षाविद दिनेश शर्मा, घीसाराम मुद्रल, प्रकाश जांगिड़, यशवीर चौहान, दिनेश चौधरी, भूपेंद्र चौहान, भारत लाल उपस्थित रहे।