LATEST NEWS

MARUDHARHIND NEWS

गुरु पूर्णिमा महोत्सव विराटनगर के निजी होटल में धूमधाम से सम्पन्नअनिरुद्ध दास जी महाराज के सान्निध्य में कार्यक्रम, पूर्व RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ भी हुए शामिल

विराटनगर, 10 जुलाई।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विराटनगर के एक निजी होटल में श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परम पूज्य अनिरुद्ध दास जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरु वंदना की।

इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मंच पर पहुंचकर महाराज श्री के चरणों में धोक लगाई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। राठौड़ तीन घंटे तक कार्यक्रम में उपस्थित रहे और महाराज जी के आशीर्वचनों को बड़े श्रद्धाभाव से सुना।

पूर्व अध्यक्ष राठौड़ ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा—
“गुरु-शिष्य परंपरा हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह न केवल जीवन मूल्यों से जोड़ती है, बल्कि आत्म-विकास और मार्गदर्शन की दिशा भी दिखाती है। हमें अपने जीवन में सदैव गुरु के मार्गदर्शन का स्मरण रखना चाहिए।”

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में क्षेत्र के गणमान्य जन, श्रद्धालु महिला-पुरुषों और युवाओं ने भी भाग लिया। आयोजन स्थल पर भक्ति-भाव, आध्यात्मिक चर्चा और गुरु महिमा का समृद्ध वातावरण उपस्थित रहा।

रिपोर्ट: सीताराम गुप्ता, विराटनगर