हरसौरा पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले को पकड़ा

बानसूर
(रिपोर्ट -सुरेश कुमार)

क्षेत्र के हरसौरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट कर भय पैदा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक की ओर से सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

जिसको लेकर खटौटी के रहने वाले विक्रम गुर्जर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर vikram khatoti 302 से अवैध हथियारों के साथ पोस्ट डाली गई थी। जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक पर हरसौरा, किशनगढ़बास, सदर अलवर, बानसूर और प्रागपुरा पुलिस थाने में 12 आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।