नीमराना ब्लॉक में निजी विद्यालयों की बैठक: भवन सुरक्षा, आरटीई एक्ट और खेलकूद प्रतियोगिता पर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

मरुधर हिंदन्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना ओम श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल, विजयसिंहपुरा में शनिवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश यादव की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों और प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र: विद्यालयों को भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र प्राप्त करने और विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आरटीई एक्ट : शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रवेश देने और उनकी शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.
इंस्पायर अवार्ड : विद्यालयों को इंस्पायर अवार्ड हेतु पंजीकरण करने और समय पर सूचनाओं का संप्रेषण करने के निर्देश दिए गए.


बाल वाहिनी और खेलकूद प्रतियोगिता : अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पुष्पा यादव ने बाल वाहिनी और आगामी विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता की जानकारी दी.
हरित पाठशाला और जियो टैगिंग : जगदीश प्रसाद शर्मा ने हरित पाठशाला और जियो टैगिंग के विषय में जानकारी दी और विद्यालयों को इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया.


यू-डाइस : एमआईएस दीपक सैनी ने यू-डाइस पर मार्गदर्शन किया और विद्यालयों को इसके प्रभावी उपयोग के लिए निर्देश दिए.   इस अवसर पर ओम श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल के निदेशक अमीलाल यादव, प्रधानाचार्य शर्मिला यादव और क्षेत्र के कई संस्था प्रधान और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।