मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना नगरपालिका क्षेत्र के गांव काठ का माजरा और मोलाडिया में बेटी जन्मोत्सव को उमंग उत्सव के रूप में मनाते हुए दो अलग-अलग सम्मान समारोह आयोजित किए गए। काठ का माजरा में जन्मी नन्ही बेटी हुमीशा, पुत्री श्री जगबीर चौधरी एवं श्रीमती मौसम देवी, के जन्म की खुशी को सार्वजनिक सम्मान के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में बच्ची के माता-पिता का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा नवजात बेटी के लिए खिलौने देकर शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर नम्बरदार संजय यादव, नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष महावीर चर्खिया, अरुण चौधरी, रामजस झगडोलिया, रतन चौधरी, अमित चौधरी, अरूण चौधरी, कमल सिंह चौधरी, सुनील चौधरी, बच्ची के दादा रणसिंह चौधरी एवं दादी बिरमा देवी सहित अन्य सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे।

इसी क्रम में, मोलाडिया गांव में जन्मी बेटी यशवी पिता ऐश्वर्या, माता मोनिका देवी, दादी सुशीला देवी, दादा सुरेंद्र कुमार, परदादी संजना देवी और परदादा गुरदयाल सिंह को सम्मानित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना, उन्हें सम्मान देना तथा परिवारों को बेटियों के जन्म पर गर्व का अहसास कराना है।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी ने बताया कि समाज में बेटियों को बराबरी का दर्जा दिलाने और “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” जैसी सोच को मजबूत करने के लिए यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि बेटियाँ परिवार और समाज का गौरव हैं और उनके जन्म को खुशी के साथ मनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित नगर उपाध्यक्ष कांग्रेस संजय कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष नीमराना महावीर प्रसाद चर्खिया, प्रशांत शर्मा मीडिया प्रभारी, जयपाल यादव, रोडवाल पत्रकार धर्मेंद्र चर्खिया आदि उपस्थित रहे।






