कांग्रेस नगर अध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन: विधायक ललित यादव ने कार्यकर्ताओं से की जन-जन तक पहुंचाने की अपील

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना के श्रीराम प्लाजा में शुक्रवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन विधायक ललित यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक यादव ने कहा कि “कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, और उन्हीं की मेहनत और समर्पण से संगठन मजबूत होता है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का फूलमालाओं और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी द्वारा दीपावली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने सभी आगंतुकों का स्वागत कर मिठाइयाँ भेंट कीं और एकता व सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर यादव, पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल, सामाजिक कार्यकर्ता केशव प्रजापत व कर्मपाल चौहान, मेघवाल विकास समिति ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अशोक पनवाल, पूर्व उप चेयरमैन हरिसिंह सैनी, अशोक दोराता, विक्रम यादव पलावा, रविन्द्र यादव, राधेश्याम बड़सीवाल, दिनेश यादव, बिल्लू सैनी, संजय यादव, महेश सैनी, भवानी योगी, मुकेश शेखावत, महावीर चर्खिया सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन मोजीराम यादव व राजकुमार ने किया। विधायक यादव ने अंत में कहा कि “कांग्रेस का इतिहास संघर्ष और सेवा का इतिहास है, और हमें मिलकर जनता के हित में इस परंपरा को आगे बढ़ाना है।”