जालपीवास में द्वितीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना। मुंडावर उपखंड क्षेत्र के गांव जालपीवास में द्वितीय डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विशाल यादव, बिजनेसमैन, और विशिष्ट अतिथि रूपेश हवेली पंचायत समिति सदस्य, जगमाल सिंह यादव पूर्व सरपंच गोपीपुरा, देशराज जी, पूर्व सरपंच गोपीपुर, भूप सिंह जी बोहरा, गोपीपुर, और कुलदीप चौधरी ने कार्यक्रम में शिरकत की।


प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹11000 और द्वितीय पुरस्कार ₹4100 रखा गया है। जीतने वाली टीम को ₹11000 का पुरस्कार दिया जाएगा।इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया है। पहला मैच नौवापुर और जानकीपुर की टीमों के बीच खेला गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।