LATEST NEWS

MARUDHARHIND NEWS

महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का निरीक्षण, परामर्शदाताओं की समस्याओं पर दिए गए समाधान के निर्देश

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना थाना परिसर स्थित महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का निरीक्षण शुक्रवार को किया गया। यह निरीक्षण विभाग की सुपरवाइजर मुनेश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विधिक परामर्शदाता काजल एवं सामाजिक परामर्शदाता सुषमा भी मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर द्वारा केंद्र की समस्त व्यवस्थाओं की गहराई से समीक्षा की गई। विशेष रूप से परामर्शदाताओं के कार्य परिवेश, गतिविधियों और कार्यशैली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। परामर्शदाताओं द्वारा सामने रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। सुपरवाइजर मुनेश यादव ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान और कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला केंद्रों की सफलता कर्मचारियों के बेहतर अनुभव और सुविधा पर निर्भर करती है। यह निरीक्षण केंद्र की कार्यप्रणाली को सुचारु एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल मानी जा रही है।