MARUDHARHIND NEWS

जयपुर लोकसभा सांसद श्रीमति मंजू शर्मा ने रिज़र्व पुलिस लाईन चांदपोल में पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ व अन्य पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी

जयपुर, 9 अगस्त। जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा ने आज रिज़र्व पुलिस लाईन चांदपोल में आयोजित कार्यक्रम में जयपुर की सभी बहनों की ओर से पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ अन्य पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी।

पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसफ ने रक्षा सूत्र बंधवाने के साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने सांसद को विश्वास दिलाया कि वे माताओं-बहनों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरतेंगे। जरूरत पड़ी तो जान की बाजी भी लगा देंगे।

इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने भी अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी।