LATEST NEWS

MARUDHARHIND NEWS

कोटपूतली-बहरोड़ को मिली नई कलेक्टर, कल्पना अग्रवाल का हुआ टोंक तबादला

कोटपूतली-बहरोड़, 22 जून। राजस्थान प्रशासनिक सेवा की 2014 बैच की अधिकारी प्रियंका गोस्वामी को कोटपूतली-बहरोड़ जिले की नई जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे कल्पना अग्रवाल का स्थान लेंगी, जिनका तबादला टोंक जिले के लिए किया गया है।

कल्पना अग्रवाल का कोटपूतली-बहरोड़ में कार्यकाल सराहनीय रहा। उनके नेतृत्व में जिले में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आई, जनसुनवाई, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में उन्होंने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। खासकर आपदा प्रबंधन और विकास योजनाओं के समन्वय में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।

अब नवनियुक्त कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी के कुशल नेतृत्व में जिले को नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।