

कोटपूतली-बहरोड़, 28 जून।
राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद (भामस) कोटपूतली-बहरोड़ इकाई द्वारा आज नव नियुक्त जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में परिषद के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे और प्रशासनिक नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं।
स्वागत समारोह में भामस जिलाध्यक्ष लीलाधर लंबोरा, जिला महामंत्री पृथ्वी सिंह यादव, दीपक चंद सैन, महेश कुमार यादव, हवा सिंह यादव, शारदा यादव, चिमन लाल सेन, हजारीलाल स्वामी, धर्मपाल यादव, प्रदीप जांगिड़, शशि यादव, मंजीत यादव, अजय सोनी, वीरेंद्र यादव, रघुवीर गिठाला, गिर्राज मीणा, मुकेश यादव, पवन स्वामी, अनिल कुमार चौहान, सौरभ स्वामी, सुनिल गुजर, सियाराम गुर्जर, ललित बसवाल, प्रियंका यादव और राधा सैन सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
भामस प्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेट कर अभिनंदन किया और जिले में प्रशासनिक सहयोग व सकारात्मक संवाद की अपेक्षा जताई।





