पिता ख्यालीराम सैनी शिक्षा विभाग में प्राचार्य, खैरथल तिजारा में कर रहे हैं सेवा

कोटपूतली, 14 जून 2025।
कोटपूतली क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण तब आया जब स्थानीय निवासी श्री ख्यालीराम सैनी की सुपुत्री जयशिखा सैनी ने NEET UG 2025 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित विद्यार्थियों की सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
पिता ख्यालीराम सैनी वर्तमान में शिक्षा विभाग में खैरतल तिजारा जिला के एक सरकारी विद्यालय में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुत्री की सफलता पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि मेहनत, समर्पण और ईश्वर की कृपा का परिणाम है।
सादा जीवन, उच्च विचार में विश्वास रखने वाले सैनी परिवार ने शिक्षा को सदैव प्राथमिकता दी है, और आज उनकी बेटी ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उन्हें शुभकामनाओं का तांता लगा दिया है।
सैनी ने कहा कि यह केवल मेरे परिवार की नहीं, कोटपूतली की प्रत्येक उस बेटी की जीत है जो सपने देखती है और उन्हें साकार करने का साहस रखती है।
इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए जयशिखा को क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने हार्दिक बधाइयाँ दी हैं।