मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। कोटपूतली-बहरोड़, राजस्थान – जिला प्रशासन एवं अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान के तहत अन-क्लेम फाइनेंशियल एसेट्स व जमाओं के निस्तारण एवं जन-जागरूकता के लिए 28 नवंबर 2025 को जिला मुख्यालय पर एक वृहद जिला स्तरीय कार्यक्रम/कैंप राजधानी टुरिस्ट मोटल (RTM), नियर एनएच -48, कोटपुतली में आयोजित किया जा रहा है।

कैंप में मिलेंगी ये सुविधाएं
इस शिविर में जन प्रतिनिधि, आर बी आई, राज्य स्तरीय बेंकर्स समिति, जिले में कार्यरत सभी बैंक, बीमा कंपनिया और मुचूयल फ़ंड कम्पनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। यहाँ उपभोक्ताओं को उनके बैंक खातों, बीमा पोलसियों, शेयर, डिविडेंट और मुचूयल फ़ंड में पड़ी असीमिक /अन क्लेमेंड राशियों की जानकारी दी जाएगी और क्लैम की प्रक्रिया समझाई जाएगी।

क्या साथ लाना आवश्यक है?
दावाकर्ता को सत्यापन के लिए अपने साथ केवाईसी दस्तावेज़ जैसे पैन कार्ड , आधार कार्ड , ड्राइविंग लाइसेन्स , मनरेगा कार्ड आदि लाना होगा। दिवंगत खाताधारक के मामले में मृत्यु प्रणाम पत्र , वारिसनामा और एक फोटो साथ लानी होगी।
10 वर्ष से निष्क्रिय खातों में 25.23 करोड़ की राशि लंबित
जिले के विभिन्न बैंकों में लगभग 1,17,532 खातों में कुल ₹25.23 करोड़ की राशि पिछले 10 वर्षों से लेन-देन नहीं होने के कारण भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के डेपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड (DEAF) में स्थानांतरित हो चुकी है। यह राशि अब भी खाता धारकों एवं आश्रितों द्वारा दावा प्रस्तुत किए जाने पर प्राप्त की जा सकती है।





