हीरा मोती सिनेमा में रोज दो शो, रविवार को तीन शो — जादू से मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश
कोटपुतली।



हीरा मोती सिनेमा इन दिनों जादूगर सम्राट शिव कुमार के अद्भुत जादुई शो का गवाह बन रहा है। रोजाना दो शो (दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे) तथा रविवार को तीन शो आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें भारी संख्या में लोग शामिल होकर जादुई दुनिया का आनंद ले रहे हैं। यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन से भरपूर है बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त माध्यम बन रहा है।
मंच पर शिव कुमार ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे प्रस्तुत किए। हवा में गायब होती और फिर प्रकट होती वस्तुएं, बंद डिब्बे से जीवित कबूतर और खरगोश निकलना, रस्सी पर चढ़ने वाले करतब, हवा में तैरती मेज़, बिना सहारे झूलता इंसान और पलक झपकते ही रूप बदलते पात्रों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हर दृश्य पर तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकार का उत्साह बढ़ाते नजर आए।
जादूगर शिव कुमार ने अपने शो को केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसके जरिए शिक्षा का महत्व, नशामुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे संदेशों को भी समाज तक पहुँचाया। दर्शकों ने कहा कि यह शो उन्हें रोमांचित करने के साथ-साथ जागरूक भी कर रहा है।
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम आने वाले दिनों तक लगातार हीरा मोती सिनेमा में चलता रहेगा और इसमें नए-नए जादुई प्रयोग भी जोड़े जाएंगे। दर्शकों के उत्साह और उमंग को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह शो कोटपुतली ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहेगा।
जादूगर शिव कुमार आयोजकों ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस अद्भुत शो का आनंद लें। उनका कहना है कि यह कार्यक्रम केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि परिवार के साथ बैठकर सामाजिक संदेशों को समझने और आत्मसात करने का एक अनूठा अवसर है। दर्शकों से अनुरोध है कि इस अवसर को न चूकें और अपने प्रियजनों के साथ शो में जरूर शामिल हों।
SEETARAM GUPTA (KOTPUTLI)





