राठ क्षेत्र की आस्था का महासंगम: 3131 फीट निशान श्याम पद यात्रा जौनायचा खुर्द से खाटूधाम तक

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना उपखंड  के राठ क्षेत्र की धार्मिक आस्था और श्रद्धा का भव्य प्रतीक मानी जाने वाली 3131 फीट निशान श्याम पद यात्रा का आयोजन इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा भाव और उत्साह के साथ जोनायचा खुर्द से खाटू श्याम निशान यात्रा रवाना हुई। यात्रा को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव एवं विधायक ललित यादव के मुख्य अतिथि में रवाना हुई।

यह निशान यात्रा वंदना यादव अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेवा सीकर संभाग अध्यक्ष के नेतृत्व में निशान यात्रा रवाना हुई। वंदना यादव ने बताया कि यह यात्रा राठ क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी निशान श्याम पद यात्रा है, जिसमें हजारों श्याम भक्त भाग लेकर बाबा श्याम के जयकारों के साथ पदयात्रा कर रहे है।

यात्रा के दौरान 3131 दीपों की रोशनी में श्याम नाम का जयघोष हो रहा जो आस्था, एकता और विश्वास का अनुपम संदेश है। यात्रा की विशेषता यह है कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्याम भक्तों की सामूहिक आस्था और सेवा भाव का प्रतीक है।

निशान यात्रा का शुभारंभ बाबा श्याम की प्रतिमा के साथ विधिवत पूजन-अर्चन पंडित चंद्रकांत शर्मा के द्वारा कर किया। निशान यात्रा से पूर्व अतिथियों के द्वारा फीता काटकर तथा ध्वज हाथ में लेकर रवानगी दी गई।

यात्रा का शाहजहांपुर में प्रवेश करने पर श्याम प्रेमियों के द्वारा फूल बरसाकर स्वागत किया वही नीमराना मोड पहुंचने पर लघु उद्योग भारती इकाई नीमराना के अध्यक्ष शशांक भारद्वाज के नेतृत्व में यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, लघु उद्योग भारती इकाई नीमराना अध्यक्ष शशांक भारद्वाज, लघु उद्योग भारती कोषाध्यक्ष किरोड़ी सिंह सिकंदर, भाजपा नेता इंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष महा चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया, नीमराना पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, अनिल यादव प्रदेश अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेवा हेमंत जकराना प्रदेश कार्यालय प्रभारी, अश्वनी झा, नरेंद्र कसोतिया, जगमोहन, सतीश, श्याम प्रेमी सरिता गुरुग्राम, सुनील प्रवक्ता, प्रदीप भेड़ी, लखदार तार सेवा परिवार संजय, नवल किशोर शर्मा, कृष्णा मेहता, राजू यादव, कुलदीप सेन व समस्त नवयुगक मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।