मेघवाल समाज संस्था ने एएसपी सुरेश खींची का किया सम्मान

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना – राजस्थान मेघवाल समाज संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नीमराना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, कानून व्यवस्था और कमजोर वर्गों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

संस्था के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निहाल सिंह गोठवाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने एएसपी सुरेश खींची के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और आमजन से संवाद की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के बीच समन्वय मजबूत होने से अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द भी बढ़ता है।

इस मौके पर भारत सिंह अहरोदिया, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय अनुसूचित जाति समाज, सूरजभान मेहरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान मेघवाल समाज जिला अलवर, शीशराम कनौजिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान मेघवाल समाज संस्था अलवर, बाबूलाल चर्खिया अध्यक्ष राजस्थान मेघवाल समाज संस्था ब्लॉक नीमराना, कैलाश चंद पूर्व सरपंच मेहतावास, महेंद्र सिंह उपाध्यक्ष ब्लॉक नीमराना, संदीप वर्मा रॉयल ट्रांसपोर्ट नीमराना तथा महावीर प्रसाद चर्खिया प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय बहुजन सामाजिक परिषद एवं उपाध्यक्ष नगर कांग्रेस यूथ मौजूद रहे।

प्रतिनिधियों ने एएसपी खींची से समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा, महिला सुरक्षा और युवाओं को नशे से दूर रखने जैसे विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों के सहयोग से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी। एएसपी सुरेश खींची ने संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सामाजिक संगठनों से सकारात्मक सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द कायम रह सके।