MARUDHARHIND NEWS

राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी  लोयती में वंदे गंगा अभियान के कार्यक्रम में होंगे शामिल

बानसूर। राजस्थान सरकार के राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग के माननीय राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री  विजय सिंह चौधरी आज गुरुवार, 12 जून 2025 को दोपहर 2:30 बजे बानसूर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोयती में आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण – जन संरक्षण अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

यह आयोजन ग्राम लोयती के खेल मैदान के पास स्थित जोहड़ पर किया जा रहा है, जहां मंत्री  चौधरी जल संरक्षण को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने तथा संबंधित विकास कार्यों का अवलोकन व सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और सामुदायिक भागीदारी के महत्व को लेकर प्रेरित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि वंदे गंगा अभियान प्रदेश भर में जल संरक्षण की दिशा में एक जनांदोलन बनता जा रहा है, जिसमें सरकार, प्रशासन एवं आमजन की सहभागिता से गांव-गांव जोहड़ों, तालाबों एवं पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन का कार्य किया जा रहा है।