मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना उपखंड के ग्राम घीलोठ में आज राजीव गाँधी पंचायतीराज संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. महेश यादव ने मनरेगा कर्मियों के साथ एक बैठक की, जिसमें मोदी सरकार के मनरेगा कानून में बदलाव के फैसले की निंदा की गई। बैठक में डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर वी बी जी राम जी योजना शुरू करने का दावा किया है, जो कि मनरेगा कर्मियों के साथ धोखा है।

डॉ. यादव ने कहा कि नई योजना में रोजगार के अधिकार को खत्म कर दिया गया है, जिससे मनरेगा कर्मियों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा के वित्त प्रावधानों में बदलाव करते हुए मजदूरी की राशि को राज्य व केंद्र सरकार के बीच 40% व 60% का प्रावधान किया है, जो कि मनरेगा कर्मियों के साथ अन्याय है।

बैठक में उपस्थित मनरेगा कर्मियों ने मोदी सरकार के फैसले की निंदा की और कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ संघर्ष करेंगे। इस मौके पर अजीत सिंघल, वीरेंद्र यादव, सुभाष खींची, रमेश, सुबेसिंह, सुरेंद्र कुमार व बड़ी संख्या में ग्रामीण मनरेगा की महिलाएं मौजूद रहीं।






