मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। आज शनिवार को बाबा शिवस्वरूप गौशाला नाघोडी में गौशाला अध्यक्ष वीरेंद्र गुरु जी की अध्यक्षता व शीतल नाथ महाराज के सानिध्य में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें गौशाला में 25 दिसंबर 2025 को होने वाले वार्षिक उत्सव की तैयारी को लेकर चर्चा हुई।

वार्षिक उत्सव के लिए कई प्रस्ताव पास
गौशाला में साफ सफाई रंग पेंट के कार्य, एलाइड जेपी फ्रैक्शन द्वारा निर्मित गायों के बाड़े का उद्घाटन, प्रधान पंचायत समिति नीमराना द्वारा निर्मित बाड़े का उद्घाटन, पक्षी ग्रह का उद्घाटन एवं गौ माता के साथ कृष्ण भगवान की मूर्ति का अनावरण एवं गौशाला नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत गौशाला में उन्नत नस्ल से जन्मी बछड़ियों को गौशाला में ही तैयार करना आदि प्रस्ताव सर्व सहमति से पास किए गए।
गौशाला के सदस्य रहे उपस्थित
मीटिंग में उपस्थित नित्यानंद मास्टर, बलवीर मास्टर ,दलीप मुनीम, सचिव वीरेंद्र घीलोठ, हरवीर यादव, व्यवस्थापक ओमप्रकाश, उपाध्यक्ष सूबेदार जसवंत, अनूप यादव ,संजय कुमार यादव पत्थरावाली ढाणी, हंसराज, संजय प्रजापत, ताराचंद यादव, ऋषि सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।





