LATEST NEWS

MARUDHARHIND NEWS

मेरे कागज गलत तो इस्तीफा देने क़ो तैयार  उपप्रधान अर्जुन चौकन
विकास कार्यों मे पार्षद साथ न देकर गुटबाजी का प्रधान वीरेंद्र एडवोकेट लगा रहे आरोप

मेरे कागज गलत तो इस्तीफा देने क़ो तैयार  उपप्रधान अर्जुन चौकन
विकास कार्यों मे पार्षद साथ न देकर गुटबाजी का प्रधान वीरेंद्र एडवोकेट लगा रहे आरोप

बावल नगरपालिका परिसर मे सदस्यो की बैठक सचिव के न होने के कारण स्थगित हो गई जिससे तीसरी बार भी बैठक नहीं हो सकी दो बार पहले बजट की बैठक कोरम पुरा न होने के कारण स्थगित की जा चुकी हैं नगरपालिका प्रधान और उपप्रधान आमने सामने हो गए हैं विकास कार्यों मे भेदभाव क़ो लेकर  उपप्रधान सहित दस पार्षद लगातार बैठकों का बहिष्कार कर रहे हैं और समान विकास कार्यों क़ो लेकर  आवाज उठा रहे है जिससे शहर का विकास रुक गया हैं आज बैठक मे सभी पार्षद मौजूद रहे सचिव के न होने के कारण बैठक रद्द करनी पड़ी उपप्रधान अर्जुन चौकन नें बताया पार्षद के वार्डो मे विकास कार्य न होने से रोष वयाप्त हैं उन्होंने कहा कोटेशन बेस पर टेंडर नहीं होना चाहिए ऑनलाइन कार्य किये जाने चाहिए उन्होंने कहा गुर्जर चौपाल  क़ो लेकर दस्तावेज दिखाते हुए कहा प्रधान गुर्जर चौपाल की जमीन क़ो लेकर गलत ब्यानबाजी कर रहे हैं उन्होंने बताया खेड़ा रोड पर जाट सूरजमल व् ज्योतिबा फुले पार्क मे अडचने लगाकर रूकावटे डालना गलत हैं जिसकी जमीन हैं वही बजट खर्च किया जाये शहर के विकास के लिए सभी पार्षद एकजुट है और सभी शहर का विकास चाहते हैं उन्होंने कहा तीन साल मे काम नहीं होने से लोग पार्षद क़ो हीं जिम्मेदार ठहरा रहे हैं ताराचंद सिंह नें कहा पहली मीटिंग मे पास किये गए कार्य हीं नहीं करवाये गए एस अवसर पर  प्रधान वीरेंदर एडवोकेट उपप्रधान अर्जुन चौकन पार्षद अनीता देवी रमेश कुमार देवेंदर अरनेजा रोहताश नंबरदार किरण महन्दीरता शीला देवी रेणुप्रमोद बागड़ी मेनका कुमारी रेखा यादव सूबे सिंह सहित सभी पार्षद मौजूद रहे