नीमराना अभिभाषक संघ का आंदोलन तेज, 24वें दिन भी जारी रही हड़ताल

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना – एडीजे (ADJ) कोर्ट और एसीजेएम (ACJM) कोर्ट खोलने की मांग को लेकर ‘नीमराना अभिभाषक संघ’ का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को वकीलों की कलम बंद हड़ताल और धरना 24वें दिन भी जारी रहा।

नीमराना बार संघ के अध्यक्ष उदय सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार क्षेत्र में उच्च अदालतों (ADJ और ACJM) की स्थापना की मांग को स्वीकार नहीं कर लेती, तब तक यह हड़ताल समाप्त नहीं होगी। वकीलों का कहना है कि नीमराना जैसे औद्योगिक हब में अदालतों के अभाव के कारण पक्षकारों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे न्याय मिलने में देरी और आर्थिक नुकसान होता है।

नीमराना के वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक उग्र रूप देंगे।

धरने में शामिल होने वालों में नवीन बाला यादव, वीर सिंह यादव, मुकेश यादव, मुकेश शर्मा, विजय चौहान, अशोक निमोरिया, सतीश निमोरिया, पीतांबर सिंह, प्राण सूख सैनी, जितेंद्र सांवरिया, नोपेन्दर शर्मा, जितेंद्र जांगिड़, सुभाष चंद, अमित ओला, राजू शर्मा, राकेश यादव, अरविंद यादव, धर्मेंद्र यादव, ज्योति शर्मा, शमशेर, सुरेश कुमार, देवेंद्र सिंह, अमित सोनी, शीशराम यादव, शीतल यादव, कृष्णा कुमार, नवीन वड़सीवाल, अंशुल कुमार, योगेश टाइपिस्ट आदि शामिल थे।