MARUDHARHIND NEWS

नीमराना की बेटी शैली तंवर ने स्ट्रॉन्गमैन प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, क्षेत्रवासी उत्साहित

मरुधर हिंद न्यूज़ (रमेश चंद) नीमराना की बेटी शैली तंवर ने हिमाचल प्रदेश स्ट्रॉन्ग लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा शिमला में आयोजित तीसरी उत्तर भारत स्ट्रॉन्ग लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 52 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

शैली तंवर ने न केवल गोल्ड मेडल जीता, बल्कि 110 किलोग्राम वजन उठाकर रिकॉर्ड बनाते हुए चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब भी हासिल किया। शैली तंवर पुत्री पवन सिंह तंवर ने अपनी इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित किया है। शैली की इस सफलता पर क्षेत्रवासी काफी उत्साहित हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे शिमला से वापस लौटने पर कृष्णा टावर, नीमराना में शैली तंवर का भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शैली को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।

स्वागत समारोह में राज सिंह चौहान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उम्मेद भाया, मुंडावर विधायक प्रतिनिधि संजय नम्बरदार, कर्मपाल सिंह चौहान, योगेश भारद्वाज, चितर सिंह चौहान, मुकेश भार्गव, श्रीमती संतोष चौहान, विजयलक्ष्मी राजपूत, कविता योगी, लाखन सिंह चौहान, वेद प्रकाश सैनी, अनिल सिंह चौहान, सतवीर महाराज, भूपेंद्र सिंह चौहान, पार्षद लक्ष्मण धानका आदि शामिल हुए।

क्षेत्रवासियों ने शैली तंवर की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। शैली की इस सफलता ने क्षेत्र के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा का स्रोत बन गई है।