

जयपुर, 30 नवम्बर 2025।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जयपुर द्वारा लीगल, ह्यूमन राइट्स एवं आरटीआई विभाग में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए श्री अफज़ल खान को विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विभागाध्यक्ष अधिवक्ता श्री कुलदीप सिंह पुनिया द्वारा अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस नियुक्ति के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। आदेश के तहत श्री अफज़ल खान की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। श्री खान का एनरोलमेंट नंबर R/1543/2018 है।
कांग्रेस कमेटी के लीगल एवं मानवाधिकार विभाग में यह नियुक्ति संगठन को मजबूत करने तथा आमजन के कानूनी अधिकारों और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विभागाध्यक्ष अधिवक्ता कुलदीप सिंह पुनिया ने आशा व्यक्त की है कि नई जिम्मेदारी के साथ श्री अफज़ल खान संगठन के उद्देश्यों एवं जनहित के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेंगे।
श्री अफ़ज़ल ख़ान की इस नियुक्ति से आमेर में लोगों ने उनका माला साफ़ा पहनाकर स्वागत किया तथा डोल बजाकर वह आतिशबाज़ी कर उनको बाज़ार में बाज़ार से घर छोड़ा ।