मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना ग्राम न्यायालय परिसर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर एक भव्य प्रतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायिक कर्मियों, अधिवक्ताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश योगेश कुमार भारद्वाज, सिविल न्यायालय कि न्यायधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिशा शर्मा, उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव और तहसीलदार विक्रम सिंह सहित अन्य प्रमुख व्यक्तियों को प्रतिभोज करवाया गया।

विशेष व्यवस्थाएं
- भोजन व्यवस्था: बार एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश कुमार सिरोहीवाल द्वारा भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई।
- शुद्ध जल व्यवस्था: अध्यक्ष मुकेश कुमार सिरोहीवाल ने न्यायालय परिसर में ठंडे पानी का बार और वाटर कूलर लगवाया।
- अधिवक्ताओं के लिए सुविधा: बार एसोसिएशन अध्यक्ष के बैठने के लिए न्यायालय परिसर में एक विशेष कमरे का निर्माण करवाया गया।
- सुविधाओं के लिए संघर्ष: एडीजे कोर्ट खुलवाने के लिए काफी संघर्ष भी किया गया था।
प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नवीन बाला, सचिन नफे सिंह, कोषाध्यक्ष पीतांबर सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष इंदर सिंह, मकरध्वज शर्मा, अमित सोनी, नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी, जितेंद्र सांवरिया, रविंद्र सांवरिया, रीडर शंकर लाल, रीडर सुरेंद्र, लोकपाल सिंह, केशव कुमार, करण सिंह, प्राण सूख सैनी, रामनिवास सांवरिया, सतीश कुमार निम्भोरिया, मुनेश निर्मल,धर्मवीर रेवाड़ीया, कृष्ण यादव, राकेश यादव, प्रमोद यादव और महिला अधिवक्ता सुभिका, रेनू खेरिया, शीतल यादव, शानू शर्मा सहित कई अधिवक्ता और न्यायिककर्मी कार्यक्रम में मौजूद रहे। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित यह प्रतिभोज न्यायिक समुदाय के बीच सौहार्द और एकता का प्रतीक था, जिसमें सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।





