नीमराना में पौष बड़े का आयोजन: सामाजिक एकता और लोक परंपरा का सुंदर संगम

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना पंचायत समिति के पास प्रिया ऑफसेट के बाहर गुरुवार को पौष माह के अवसर पर पौष बड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। आदर्श कला रंगमंच के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सभी व्यापारियों के द्वारा पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोक परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया।

इस अवसर पर शिक्षाविद संपत राम शर्मा, मनोज बिरला, मोनू गुप्ता, रामनिवास सैनी, सतनारायण गुप्ता, गोपाल यादव, मुकेश यादव, दयाराम प्रजापत, कर्मपाल भोला, महेश टेलर, आदर्श कला रंगमंच के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदीप सेन, सतीश शर्मा, सतीश प्रजापत, लक्ष्मी नारायण योगी, नरेश, तेज सिंह हवलदार सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आंदोलन के दौरान आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने ऐसे आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताते हुए भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।