पीएनबी का बड़ा राहत पैकेज: 17 दिसंबर को ओटीएस ऋण मुक्ति शिविर, एनपीए खाताधारकों के लिए सुनहरा अवसर

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना । कोटपूतली -बहरोड, पंजाब नैशनल बैंक, अलवर मंडल द्वारा बुधवार, 17 दिसंबर को मंडल की विभिन्न शाखाओं में प्रत्येक शाखा स्तर पर एकमुश्त समझौता (OTS) योजना के अंतर्गत विशाल ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर उन ऋणधारकों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिनके खाते एनपीए की श्रेणी में हैं और जो अपने बकाया सम्पूर्ण जमा करने में असमर्थ होने के कारण व्यथित है।

बैंक द्वारा अवसर प्रदान करने के लिए ऋण की मुश्त अदायगी ( OTS ) ऋण मुक्ति का अवसर आपसी सहमति ( OTS ) से निपटान करना चाहते हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य एनपीए ऋणधारकों को राहत प्रदान करना, उनकी बैंकिंग समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा विशेष रियायतों के साथ ऋण निपटान की सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर मंडल कार्यालय एवं अंचल कार्यालय से वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे, जो ऋणधारकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे। ओटीएस शिविर के दौरान पात्र ऋण खातों में विशेष छूट एवं सरल शर्तों पर एकमुश्त समझौते की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे ऋणधारक अपने बकाया ऋण से मुक्ति पाकर पुनः स्वच्छ बैंकिंग की ओर कदम बढ़ा सकेंगे।

अग्रणी जिला प्रबंधक कोटपूतली -बहरोड ने सभी पात्र ऋणधारकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी संबंधित शाखा में समय पर उपस्थित हों और ओटीएस योजना के तहत अपने ऋण का निपटान कराएं। यह शिविर न केवल ऋणधारकों के लिए राहत का माध्यम बनेगा, बल्कि उन्हें एक नई वित्तीय शुरुआत का अवसर भी प्रदान करेगा।