नीमराना में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की काव्य संगोष्ठी: कवियों ने बांधा समा

मरुधर हिंद न्यूज़ (रमेश चंद्र) नीमराना। अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई नीमराना द्वारा दिनांक 29 जून 2025, रविवार को “काव्य संगोष्ठी” का बहुत ही शानदार आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच समा बांध दिया।

आयोजन की शुरुआत कवयित्री प्रतिभा द्विवेदी  ने अपनी स्वरचित सरस्वती वंदना से की। स्थानीय कवियों  सुमित शर्मा पटवारी,  मनोज शर्मा नाघोडी,  रमेश कुमार पेंटर,  रविंद्र शर्मा रवि,  महेंद्र भारद्वाज,  सुनील कुमार शर्मा आकाश और धर्मपाल धर्म ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता  रविकांत शर्मा शिक्षाविद ने की, जबकि मुख्य अतिथि  प्रतिभा द्विवेदी  रहीं। संयोजक और स्थानीय इकाई अध्यक्ष सुनील कुमार  शर्मा आकाश ने गोष्ठी का संचालन किया। संरक्षक का दायित्व  महेंद्र कपूर  शर्मा,  भीमसिंह सोनी और  दिनेश  शर्मा सेवा निवृत्त शिक्षक ने निभाया। महंत रविंद्र कुमार भारद्वाज ने संगोष्ठी के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराईं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य  नरेंद्र सिंह चौहान, डॉ. सुभाष

शर्मा, पत्रकार  सुधीर शर्मा,  रामरतन शर्मा, हरीश भारद्वाज, देवेंद्र भारद्वाज, विनय मुदगल, प्रदीप सैनी, बलवंत सोनी सहित काफी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे। इकाई महामंत्री  धर्मपाल धर्म ने सभी का सफल संगोष्ठी के लिए आभार व्यक्त किया।