LATEST NEWS

MARUDHARHIND NEWS

पुलिस थाना बानसूर की बड़ी कार्रवाई: धोखाधड़ी कर ज़मीन बेचने वाला अभियुक्त मनोज गिरफ्तार, 2016 के मुकदमे में चल रहा था फरार

कोटपूतली-बहरोड़। पुलिस थाना बानसूर ने धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र  रामलाल जाति राजपूत निवासी चतुर्भुज थाना बामनवास, जिला कोटपूतली-बहरोड़ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वर्ष 2016 में दर्ज प्रकरण में मनोज ने अपने गांव के ही महेन्द्र सिंह से धोखे से जमीन बेच दी थी, जबकि वह भूमि उसकी नहीं थी। पीड़िता  मोहिनी देवी की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान सामने आया कि मनोज ने वर्ष 2016 एवं 2017 में खुद को जमीन का मालिक बताकर नकली दस्तावेजों के माध्यम से बेचान कर दिया था। वर्ष 2019 में जब असल जमीन मालिक ने आपत्ति दर्ज करवाई तब धोखाधड़ी का पूरा मामला सामने आया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उपमहानिरीक्षक पुलिस सह जिला पुलिस अधीक्षक  राजन दुष्यंत के निर्देशन एवं वृताधिकारी शाहपुरा  पूनम पूनिया के सुपरविजन में थाना अधिकारी बानसूर  मुकेश मीणा ने टीम गठित कर अभियुक्त को चतुराईपूर्वक दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी एवं अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया है।

पुलिस टीम में एसआई सुरेश तंवर, हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार व कांस्टेबल राकेश कुमार शामिल रहे। पुलिस अब इस मामले में नामजद फरार अभियुक्त महेन्द्र सिंह की तलाश कर रही है।