ग्राम डाबडवास की मुख्य सड़क पर गड्ढे, ग्रामीण परेशान

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना उपखंड के ग्राम डाबडवास में मुख्य सड़क पर तीन-तीन फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एडवोकेट धर्मवीर सिंह चौहान ने बताया कि यह सड़क घीलोट औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने की मुख्य सड़क है, जो गांव के बीच से होकर गुजरती है।

सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण बड़े वाहन निकलने भी बंद हो गए हैं, जिससे दुपहिया वाहन आपस में टकराते रहते हैं। इस समस्या से परेशान होकर सार्वजनिक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया है और प्रशासन से जल्दी समाधान की मांग की गई है।

इस मौके पर कैप्टन हरि सिंह चौहान, सूबे जसवंत सिंह, संजय नंबरदार, सिकंदर पंच, हाकिम सिंह, दिनेश शेखावत, मोहन शर्मा, देवजीत सिंह, भरत सिंह, लक्ष्मण सिंह, मोनू चौहान, घनश्याम सिंह, रविंदर यादव, कुलदीप चौहान, अमित प्रजापत, मंदीप सिंह, तरुण जांगिड़, राकेश, विक्की आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।