मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) मुंडावर उपखंड के जाटबहरोड, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (NQAS) के अंतर्गत आदर्श पीएचसी जाटबहरोड़ को नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेट के लिए चयनित किया गया है। मुंडावर ब्लॉक में यह सम्मान पाने वाली यह पहली पीएचसी बनी है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

उत्कृष्ट सेवाओं और उच्च मानकों के आधार पर मिला सम्मान
यह राष्ट्रीय प्रमाणपत्र मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, क्वालिटी मैनेजमेंट, साफ-सफाई, व्यवहार, सुरक्षा मानकों और रिकॉर्ड प्रबंधन जैसे मापदंडों पर सर्वोच्च प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है।
कैसे चुनी गई पीएचसी- जानें पूरी प्रक्रिया
पीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपेश पाराशर ने बताया कि पीएचसी को स्टेट लेवल से नॉमिनेशन मिलने के बाद भारत सरकार की टीम 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को जाटबहरोड़ पहुंची। टीम ने यहां-सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों से व्यवहार, साफ-सफाई, जैविक कचरा प्रबंधन, रिकॉर्ड संधारण, सुरक्षा उपाय, संगठनात्मक व्यवस्था सहित कुल 8 मानकों पर गहन मूल्यांकन किया। सभी विभागों-कुल 6 डिपार्टमेंट-में उत्कृष्ट प्रदर्शन पाए जाने पर पीएचसी को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्रदान किया गया।
पीएचसी टीम का महत्वपूर्ण योगदान
इस उपलब्धि में चिकित्सा टीम की संयुक्त मेहनत शामिल है। पीएचसी में सेवाएँ देने वाले प्रमुख सदस्य- डॉ. दीपेश पाराशर, SNO महेश सोनी, NO रजनी, मोनिका, हितेश यादव, फार्मासिस्ट अजय, LT हरिराम, ANM यशवंता, कल्पना, PHS सुमित्रा, रमेशचंद (DEO) विकास एवं गोविंद (CHO) रहे।





