मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना, – राजकीय चिकित्सालय के समीप नीमराना बंजारा बस्ती में रहने वाले लोगों का नाम वोटर लिस्ट से बाहर होने पर आक्रोश फैल गया है। बंजारा बस्ती के करीब 270 वोट एस आई आर प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं, जिससे लोगों में रोष है।

सोमवार को बंजारा बस्ती के लोगों ने SDM कार्यालय पर एकत्रित होकर अपनी समस्या बताई। नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी, कर्मपाल सिंह चौहान, विष्णु सोनी, सुनील शर्मा, बाबूलाल पीटीआई, संजय यादव, इन लोगों ने बंजारा के लोगों रमेश, नेता देवी, गंगा देवी, हजारीलाल, श्याम, जाट, नई देवी, जगदीश, प्रेम देवी, उपमा देवी, सुमित, मीरा, महावीर, श्रवण, मांगीलाल सहित अनेक लोगों के साथ जाकर SDM को इन लोगों की समस्या से अवगत कराया।
उपखंड अधिकारी ने उच्च अधिकारियों से बात कर समाधान करने के लिए आश्वस्त किया है। लोगों का कहना है कि वे पिछले 30 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं, लेकिन फिर भी उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा गया है। इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे और जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।






