रकमा जिला डीग कार्यकारिणी की बैठक संपन्न। 
मरुधर विशेष आमिर खान कामा 
कामा – रकमा जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन कारीजी का मदरसा कामां पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अख्तर अली बिरार द्वारा की गई एवम विशिष्ट अतिथि श्रीमान तैयब हुसैन व्याख्याता रकमा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (रकमा) जिला डीग के जिला अध्यक्ष अख्तर अली अध्यापक ने बताया कि बैठक में निम्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। 
1. सत्र 2024- 26 की नवीन कार्यकारिणी का गठन। 
2. अल्पसंख्यक छात्रों के लिए लाइब्रेरी पर चर्चा। 
3. अल्पसंख्यक कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन को सुदृढ़ करना। 
4. अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय ,जामिया, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ,में कक्षा 6,9 ,11 में प्रवेश परीक्षा हेतु कोचिंग पर चर्चा। 
5. रकमा संगठन में नवीन नवनियुक्त अल्पसंख्यक कार्मिकों को जोड़ना। तथा
बैठक के दौरान नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन निम्न प्रकार किया जाता है। 
संरक्षक- श्री मान इबरान खान जी व्याख्याता           1. जिला अध्यक्ष – अख्तर अली अध्यापक
2. जिला उपाध्यक्ष-    अब्दुल सलीम, साफिया बेगम, आरिफ खान। 
3. सचिव- हसन मोहम्मद। 
4. संयुक्त सचिव- अंसार खान। 
5. महासचिव- स्योराब खान। 
6. कोषाध्यक्ष- मौसम खान। 
7. मंत्री- वकार युनुस। 
8. जिला प्रवक्ता- सलमान खान। 
9. सभाध्यक्ष- अकरम खान। 
10. मीडिया प्रभारी- अकील। तथा महिला मंत्री- शबाना अंजुम को बनाया गया।

 
								




