कोटपूतली-बहरोड़ में वित्तीय साक्षरता सप्ताह की समीक्षा: BLBC बैठक आयोजित, पहाड़ी ग्राम पंचायत में FLC शिविर एवं नये करेंसी नोटों का वितरण

मरुधरहिंदन्यूज (रमेशचंद) नीमराना। 10 फरवरी। जिले में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मोहन लाल मीना की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (BLBC) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वित्तीय साक्षरता सप्ताह के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, BC एजेंट, वित्तीय साक्षरता केंद्र (FLC) एवं R-SETI प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मोहन लाल मीना ने निर्देश दिए कि सभी बैंक शाखाएँ अपने-अपने क्षेत्र में डिजिटल बैंकिंग, CKYCR एवं e-KYC के प्रति जागरूकता अभियान चलाएँ तथा सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, साइबर फ्रॉड से बचाव, KYC अद्यतन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाएँ।

इसी क्रम में बहरोड़ ब्लॉक की पहाड़ी ग्राम पंचायत में पंजाब नेशनल बैंक, बहरोड़ की FLC परामर्शदाता  नीतू बाई द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को डिजिटल भुगतान, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ, KCC एवं स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही दिनांक 10.02.2026 एवं 11.02.2026 को भारतीय स्टेट बैंक की करेंसी चेस्ट शाखा बहरोड़, बानसूर एवं कोटपूतली द्वारा आमजन की सुविधा हेतु नये करेंसी नोटों का वितरण भी किया गया, जिससे बाजार में सुचारू नकदी प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके।

अग्रणी जिला प्रबंधक ने सभी शाखा प्रबंधकों को BC एजेंटों, FLC एवं R-SETI के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक शिविर आयोजित कर वित्तीय साक्षरता सप्ताह को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “वित्तीय जागरूकता, डिजिटल सुरक्षा एवं सुगम बैंकिंग सेवाएँ ही सशक्त एवं आत्मनिर्भर जिले की आधारशिला हैं।”