RV CARE Foundation ने मानवता की अनोखी मिसाल पेश की: लावारिस और बेनाम लोगों की अस्थियों का सम्मानपूर्वक विसर्जन

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। दिल्ली, उत्तम नगर – RV CARE Foundation द्वारा संचालित करुण भवन आश्रम ने मानवता की अनोखी मिसाल पेश की है। फाउंडेशन की टीम ने पिछले एक वर्ष से लगातार लावारिस और बेनाम लोगों की अस्थियों का सम्मानपूर्वक विसर्जन किया जा रहा है।

2700 अस्थियों का सम्मानपूर्वक विसर्जन

सालभर में RV CARE Foundation ने लगभग 2700 अस्थियां हरिद्वार ले जाकर विधि-विधान से प्रवाहित कीं। सिर्फ कल की तारीख में ही 111 अस्थियों का अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल कायम की। अब तक कुल 250 से अधिक दिवंगत आत्माओं की अस्थियां हरिद्वार कंख़ल घाट पर पूरे धार्मिक संस्कारों के साथ प्रवाहित की जा चुकी हैं।

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है

उन असहाय लोगों के लिए यह अंतिम सम्मान है—जिनके अपने कोई नहीं थे, लेकिन RV CARE Foundation ने उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ा। हर महीने चलने वाला यह सेवा अभियान आज समाज में प्रेरणा, करुणा और संवेदना का संदेश बन चुका है। टीम ने साबित किया है कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”

फाउंडेशन की टीम

फाउंडेशन की टीम में रिया सिंह (फाउंडर), हेमन्त कुमार शर्मा, रंजू कुमारी और मनोज भैया शामिल हैं, जो इस सेवा अभियान को सफलतापूर्वक चला रहे हैं।