नीमराना में सावित्री बाई फुले की 195वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना में देश की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की 195वीं जयंती सर्व समाज के सहयोग से होली टीबा पर मनाई गई। समारोह की शुरुआत सावित्री बाई फुले की फोटो के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित करके की गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने सावित्री बाई फुले के प्रेरणादायी जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि सामाजिक कुरीतियों और भेदभाव के बीच सावित्री बाई फुले ने कैसे शिक्षा की अलख जगाई। विशेष रूप से महिला शिक्षा के लिए उनका योगदान आज भी प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सावित्री बाई फुले के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उन्होंने शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने और समाज में समानता, जागरूकता व सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस समारोह में अशोक कुमार सैनी, परमानंद सैनी, थावरमल सैनी, नंदराम, हरि सिंह, घासी राम, एडवोकेट रविंदर सामरिया, और  (नगर कांग्रेस अध्यक्ष) एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी, सुभाष, मगुराम, सुरेश रेवाड़ीया, एडवोकेट प्राणसूख सैनी, राजू सांमरिया, अशोक कुमार दोराता, लक्ष्मी नारायण योगी (अध्यापक), प्रभुदयाल मास्टर, अजय मिश्रा, हनुमान सैनी, पवन कुमार सैनी, सहित अनेक समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सावित्रीबाई फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाने के आह्वान के साथ किया गया।