कोलीला धाम में श्री ठाकुर जी श्याम मन्दिर का द्वितीय विशाल मेला एवं देशी घी का भण्डारा धूमधाम से सम्पन्न

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना ब्लॉक के कोलीला धाम मे आज मंगलवार को ठाकुर जी व श्री श्याम मन्दिर के द्वितीय विशाल मेले एवं देशी घी के भण्डारे का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समस्त ग्राम पंचायत कोलीला एवं ग्रामवासी कोलीला धाम द्वारा भव्य श्याम दरबार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झोटवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी जयपुर आशू सिंह सूपेरा उपस्थित रहे। अतिविशिष्ट अतिथियों में विधायक मुण्डावर ललित यादव, भाजपा अलवर उत्तर के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव, युवा नेता एवं समाजसेवी इन्द यादव, डॉ. पुष्पेन्द्र चौहान, समाजसेवी नीमराना अकश छिल्लर, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सचिन तंवर, कोहराना गोविन्द शर्मा, ग्राम पंचायत कोलीला के सरपंच कृष्णा, उपसरपंच राकेश सिंह चौहान और महाराजा होटल दुगेड़ा के बन्नी चौहान शामिल हुए।

कार्यक्रम में भजन प्रस्तुतियों में सुनील शर्मा (सांवरिया कर दो बेड़ा पार), अंजू शर्मा (फूलों से श्याम की), कान्हा भैया (श्याम मेरे कोलीला वाले) और विजय राजपूत (श्याम सा वील्डर नही) ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। देशी घी का भण्डारा (दाल-चूरमा) सुबह 10:15 बजे से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट श्री श्याम लखदातार परिवार, समस्त ग्राम पंचायत कोलीला एवं समस्त ग्रामवासी कोलीला श्याम लखदातार परिवार, समस्त ग्राम पंचायत कोलीला एवं समस्त ग्रामवासी कोलीला धाम द्वारा किया गया।