वरिष्ठ पत्रकार की बाइक चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

वरिष्ठ पत्रकार की बाइक चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल


किशनगढ़ बास 16 जनवरी। वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सोनी की बाइक चोरी, चोरों ने पुलिस की कार्य शैली पर किए सवाल खड़े,आबादी के बीचो-बीच पुलिस थाने की नाक के नीचे से चोरों ने बाइक चोरी की घटना को दिया अंजाम। ब्लैक रंग की बुलेट 350 सीसी बाइक नंबर RJ 02 RS 1831 को किशनगढ़ बास,रैणी मौहल्ला स्थित मकान के बाहर से गुरुवार को 15 जनवरी दोपहर 3 बजे बेख़ौफ चोर चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह है कि चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरों में हुई कैद, CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि बाइक पर बैठे दो चोर बाइक को पूर्व सरपंच जनेश भूटानी के पुराने मकान के सामने वाली गली से प्रेम सोनी के मकान के सामने से होते हुए किले के पीछे अहमद बास मौहल्ला होकर टाकाहैडी सड़क की ओर ले जाते दिखाई दिए।

सवाल बड़ा है जब वरिष्ठ पत्रकार की बाइक सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या..? CCTV फुटेज में कैद चोरों तक क्या पहुंच पाएगी पुलिस..? क्या किशनगढ़ बास पुलिस वरिष्ठ पत्रकार की चोरी हुई बाइक बरामद कर पायेगी या यह मामला भी फाइलों में दफन हो जाएगा..?