शेफाली वर्मा ने कुलदेवी मनसा माता के दरबार में लगाई हाजिरी

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। बहरोड, राजस्थान – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा ने अपनी कुलदेवी मनसा माता के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने मनसा माता को अपने मंडल अर्पित किए और परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर शेफाली ने माता को सोने और चांदी के ऊपहार सहित नगद राशि भेंट की।

भव्य स्वागत और भंडारा

बहरोड की सामाजिक संगठनों और मंदिर के पुजारियों ने शेफाली वर्मा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कन्याओं को अपने हाथों से भोजन भी करवाया और भंडारा भी किया। शेफाली के पिता, भाई-बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

पैतृक गांव में पूजा-अर्चना

मां माता मनसा देवी के मंदिर से रवाना होने के बाद शेफाली वर्मा अपने पैतृक गांव जालावास मंदिर में पहुंची, जहां उन्होंने माथा ठेका और पूजा-अर्चना की। उन्होंने सभी के कुशल छेम की कामना की और 10 मिनट रुकने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। शेफाली की इस यात्रा ने उनके परिवार और गांव के लोगों के लिए एक यादगार अवसर प्रदान किया।