LATEST NEWS

MARUDHARHIND NEWS

कोटपूतली जिला अस्पताल में स्वच्छता अभियान के तहत स्टाफ ने किया श्रमदान

कोटपूतली(सीताराम गुप्ता)।
राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय, कोटपूतली में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत समस्त अस्पताल स्टाफ द्वारा श्रमदान किया गया। यह स्वच्छता गतिविधि जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. चैतन्य रावत के आदेशों की पालना में आयोजित की गई।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस श्रमदान में अस्पताल के सामने पार्क, दोनों ओर के रास्तों तथा छत की सफाई की गई। इस अभियान में चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, हेल्पर, सफाई कर्मी, एमएनडब्ल्यू, डीएनडब्ल्यू स्टाफ, फार्मासिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित समस्त स्टाफ ने भाग लिया।

नर्सिंग अधीक्षक एवं पीएमओ डॉ. रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार का स्वच्छता कार्यक्रम प्रत्येक माह एक बार नियमित रूप से किया जाएगा, जिससे संस्थान स्वच्छ बना रहे और मरीजों को संक्रमण से सुरक्षित वातावरण मिल सके।