मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना – राव सोहनलाल पीजी महाविद्यालय नीमराना की छात्रा निशा पुत्री मुकेश यादव निवासी खोरी को कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना के तहत नोडल महाविद्यालय द्वारा स्कूटी प्रदान करने पर छात्रा का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत सम्मान कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय कोऑर्डिनेटर प्रियंका यादव द्वारा छात्रा को माल्यार्पण एवं पुष्प गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। प्रबंध निदेशक नीरज सिंह यादव ने कहा कि समस्त छात्राओं को छात्रा की सफलता से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। साथ ही राज्य सरकार की अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।

छात्रा निशा यादव ने अपने उद्बोधन में राज्य सरकार की योजना की सराहना की और महाविद्यालय का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉक्टर कौशल कुमार यादव, महाविद्यालय कोऑर्डिनेटर प्रियंका यादव, पूजा यादव, नरेंद्र यादव, राजेश चौधरी सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रही।





