कृषक प्रशिक्षण केंद्र नीमराना में बाल दिवस एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल आयोजन

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। पंजाब नेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र, नीमराना में बाल दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रशिक्षार्थियों को संस्थान के निदेशक रंजीत कुमार यादव द्वारा एक-एक पेन भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।

बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल विकास विद्या मंदिर, हमीदपुर (तहसील बहरोड़) के लगभग 50 बच्चों ने संस्थान का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान निदेशक रंजीत कुमार यादव ने बच्चों को संस्थान की कार्यप्रणाली, चल रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, बैंकिंग एवं बचत खाते की महत्ता और छोटी उम्र से ही सेविंग की आदत विकसित करने की आवश्यकता के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) अलवर द्वारा संचालित 13 दिवसीय धूप एवं अगरबत्ती बनाने के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण में ग्राम कोलिया की 35 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्घाटन समारोह में रंजीत कुमार यादव, निदेशक कृषक प्रशिक्षण केंद्र नीमराना, प्रिंस सक्सेना, राजीविका ऑफिस नीमराना आरसेटी अलवर के मुख्य संकाय  जयप्रकाश सिंघल कृषि विशेषज्ञ किशन प्रभात कंप्यूटर प्रशिक्षक अमन सिंह भी उपस्थित रहे।