LATEST NEWS

MARUDHARHIND NEWS

महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालावास मनेठी में सुमित्रा देवी की भावभीनी विदाई

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) मुंडावर उपखंड के राजकिय महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालावास मनेठी में वरिष्ठ अध्यापक सुमित्रा देवी ने अपने 31 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति ली।

इस अवसर पर स्कूल में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्टाफ और ग्रामवासियों ने उन्हें विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया। सुमित्रा देवी का स्वागत सोल उठाकर, सफा पहनाकर और माल्यार्पण करके किया गया। उनके पति रोहिताश यादव भी इसी स्कूल में अध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और लेक्चरर के पद से रिटायर हुए हैं।


उनके परिवार के कई सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्हें सम्मानपूर्वक स्कूल से विदा किया गया। उन्हें ढोल-नगाड़ों के साथ खुली गाड़ी में बिठाकर उनके घर तक छोड़ने के लिए जुलूस निकाला गया।

समारोह में उपस्थित गणमान्य:- विद्यालय के प्रिंसिपल प्रवीण कुमार यादव, स्कूल का समस्त स्टाफ, समस्त ग्रामवासी, गांव के सम्मानित व्यक्ति। उनके घर पर भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। यह विदाई समारोह सुमित्रा देवी के प्रति सम्मान और स्नेह का प्रतीक था।