कोटपूतली।



रविवार को दीपावली पर्व के मद्देनज़र कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने शहर में विशेष फ्लैग मार्च निकाला। यह पैदल गश्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई (IPS) के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें शहर के व्यस्त बाजारों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस टीम नजर आई।
फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक राजेंद्र बुरड़क, और थाना अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता शामिल था। टीम ने शहर के प्रमुख बाजार, बस स्टैंड और व्यस्त गलियों में पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि यह फ्लैग मार्च दीपावली पर्व के दौरान शहरवासियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक राजेंद्र बुरड़क, और थाना अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने जवानों के साथ पैदल गश्त का नेतृत्व किया।
शहरवासियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि पैदल गश्त से सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और लोग त्योहार का आनंद निश्चिंत होकर ले पा रहे हैं।





