MARUDHARHIND NEWS

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का 56वां जन्मदिन: कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण, मरीजों को फल वितरण और गोवंश को हरा चारा खिलाकर मनाया

मरुधर हिंद न्यूज़ (रमेश चंद) नीमराना उपखंड के नागोरी गांव में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव का सोमवार को नीमराना व शाहजहांपुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से 56वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर 56 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


नीमराना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौशाला में पौधारोपण किया और अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। नाघोड़ी गौशाला में पहुंचकर गोवंश को हरा चारा और गुड़ खिलाया गया। भाजपा नेत्री अंजली यादव ने गौशाला में गोवंश के लिए 65 हजार रुपये की सहायता से खाद्यान्न व्यवस्था की और छोटे स्कूली बच्चों को स्टेशनरी का सामान भेंट कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शाहजहांपुर में समाजसेवी गिर्राज यादव के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल में पौधारोपण किया गया और मरीजों को फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया, पूर्व प्रधान बलवान सिंह यादव, पूर्व प्रधान सविता यादव और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन पूर्व शिक्षाविद वीरेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पवन कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय भारत सोनी, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी विशेश्वर चौधरी, प्रदीप पहलवान, रामपाल कुमावत,सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सैन,सुमित सैन,सुनील सैन जोड़िया और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का जन्म 30 जून 1969 को अजमेर में हुआ था। उनके पिता कदम सिंह रेलवे में अजमेर में काफी समय तक सेवा दे चुके हैं। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।