बाबा खेतानाथ गौशाला का वार्षिक उत्सव 14 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना। मुण्डनवाड़ा खुर्द (मुण्डावर, जिला – खैरथल-तिजारा, राजस्थान) में बुधवार, 14 जनवरी 2026 को बाबा खेतानाथ गौशाला का वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन पर्व पर मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित इस समारोह में जिले के विशाल एवं मशहूर बाबा खेतानाथ गौशाला में सन्त सिप्रोणी, जन प्रतिनिधि एवं भामाशाह व गौ संरक्षक बड़ी संख्या में पधारेंगे।

इस अवसर पर गौमाताओं के संरक्षण और सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में गौकशी की दुर्गति को धार्मिक आस्था और मान्यताओं में आई गिरावट के कारण बताया गया है। गौशालाओं का निर्माण एवं ऐसे आयोजनों की भारी आवश्यकता है। बाबा खेतानाथ गौशाला मुण्डनवाड़ा खुर्द के निर्माण में जिन महानुभावों ने भागीदारी की उनके लिए शुभकामनाएं हैं।

समारोह में हरियाणा के मशहूर गायक कलाकार श्री नरदेव बेनीवाल, देवेन्द्र फोजी, मनोज चौधरी, कंचन यादव एवं पार्टी द्वारा प्रातः 10 बजे सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

समारोह में महंत सुमिति गिरी महाराज, स्वामी रामदेव जी महाराज एवं सभी सन्त शिरोमणी 08:15 बजे हवन का आयोजन करेंगे।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन किया है कि समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर गौ माताओं के लिए ज्यादा से ज्यादा दान देकर धर्म कमाएं तथा समारोह की शोभा बढ़ाएं।