एक ही स्थान पर होंगे आमजन के कई कार्य, राज्य सरकार की पहल से मिलेगा त्वरित राहत
कोटपूतली-बहरोड़, 4 सितम्बर।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “शहर चलो अभियान-2025” के अंतर्गत नगर परिषद कोटपूतली द्वारा आमजन की समस्याओं को चिन्हित करने एवं आवेदन प्राप्त करने के लिए 4 से 13 सितम्बर तक वार्डवार प्री-कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।
—
प्री-कैम्प की तारीखें और स्थान
आयुक्त नूर मोहम्मद ने बताया कि 4 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 से 10 एवं ग्राम पंचायत खेड़की वीरभान के लिए बीरबल की धर्मशाला, गोपालपुरा रोड पर शिविर आयोजित हुआ।
8 सितम्बर को वार्ड संख्या 11 से 25 तक के लिए पंचायत समिति में, 9 सितम्बर को वार्ड संख्या 26 से 40 तक के लिए नागाजी की गोर फायर स्टेशन कार्यालय में, 10 सितम्बर को पंचायत गोनेडा, खेड़की मुक्कड़, पनियाला, सांगटेडा और रामसिंहपुरा के लिए पंचायत भवन खेड़की मुक्कड़ में, 11 सितम्बर को पंचायत कांसली, सरुंड, जगदीशपुरा के लिए पंचायत भवन सरुंड में, 12 सितम्बर को पंचायत कल्याणपुरा खुर्द, सुंदरपुरा, अमाई, मोहनपुरा के लिए पंचायत भवन कल्याणपुरा खुर्द में और 13 सितम्बर को पंचायत बामनवास और चतुर्भुज के लिए पंचायत भवन बामनवास में प्री-कैम्प होंगे।
—
प्री-कैम्पों में होंगे ये कार्य
शिविरों में आमजन की समस्याओं को चिन्हित करने और आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इनमें —
साफ-सफाई और सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत
स्ट्रीट लाइट रिपेयर व नई लाइट लगाना
टूटी नालियों और क्रॉस को सही कराना
ब्लैक स्पॉट सुधार और पेचवर्क
सार्वजनिक पार्कों की सफाई
सीवरेज कनेक्शन व रिपेयर
कार्यालय में लंबित पत्रावलियों का निस्तारण
विभिन्न प्रकार के पट्टे (स्टेट ग्रांट, कच्ची बस्ती, 69ए, कृषि भूमि)
भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, भवन निर्माण मंजूरी
ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन
उपविभाजन-एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र
जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन
सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना/प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के आवेदन
प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन
—
आमजन से आह्वान
नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद ने आमजन से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लें और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि “प्री-कैम्पों में दर्ज की गई समस्याओं का समाधान मुख्य ‘शहर चलो अभियान’ (15 सितम्बर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत किया जाएगा। इससे नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।”
आयुक्त ने बताया कि इन शिविरों की संपूर्ण मॉनिटरिंग अधिशाषी अभियंता दीपक मीणा द्वारा की जाएगी।
Report -seetaram gupta (kotputli)





