शाहजहांपुर में 17.30 लाख की चोरी का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना उपखंड के शाहजहांपुर – कस्बे में कपड़े के व्यापारी के सूने मकान में हुई 17.30 लाख रुपये की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया नगदी व जेवरात बरामद कर लिए हैं।

नीमराना डीएसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि 6 दिसंबर 2025 को व्यापारी सत्यप्रकाश गुप्ता के घर चोरी की घटना सामने आई थी। घटना के बाद थाना प्रभारी प्रक्रिता सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान कर दबिश दी।

रवि सोनी निवासी झुंझुनू तथा सोनू निवासी महेंद्रगढ़ (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने नगदी और गहनों सहित करीब 17.30 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया है तथा घटना में काम ली गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।