नीमराना में नगर कांग्रेस कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना – नगर कांग्रेस कार्यालय नीमराना पर आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला और भारत देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया।

इस मौके पर नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय यादव, नगर उपाध्यक्ष महावीर चर्खिया, सचिव संदीप उमरावगढ़, मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, प्रवीण यादव, विनोद सैनी, धर्मवीर, राजकुमार, विनोद पंच आदि लोग उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों और उनके देशभक्ति के जज्बे को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन और उनकी देशभक्ति की भावना आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने जीवन को देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया और अपने अद्वितीय नेतृत्व कौशल से देशवासियों को एकजुट किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और देश की सेवा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।