मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना उपखंड क्षेत्र के घीलौट गांव के पहाड़ी की तलहटी में स्थित बाबा झरनेश्वर महाराज का दो दिवसीय मेला एवं भंडारे का आयोजन 5 और 6 सितंबर को होगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

5 सितंबर को वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। रात्रि में भजन संध्या का कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 6 सितंबर को बाबा का विशाल मेला और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 71000 रुपए का कामडा और 51000 रुपए की कुश्ती प्रतियोगिता होगी। मेला समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव डीलर एवं कोषाध्यक्ष विजय सिंह चौहान राकेश कॉन्ट्रैक्टर ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि आयुष विभाग के पूर्व उप निदेशक डॉ.जलदीप पथिक होंगे ।

इस अवसर उपस्थित विशिष्ट अतिथि बगड़ावत सिंह चौहान, अर्थ मूवर्स डाबड़वास,वेद प्रकाश यादव खबरी जिला पार्षद, जयप्रकाश झाबर, जिला पार्षद, धर्मवीर यादव, समाजसेवी जीत सिंह गुर्जर, रॉकस्टार सिक्योरिटी नीमराना देवेंद्र सिंह चौहान, विनय एंटरप्राइजेज बेलनी नीमराना, राजकुमार चौहान, सौदागर कुतीना, शीशसिंह चौहान, सीटू, सुरेश यादव, निशा मोबाइल कृष्णा टावर नीमराना, डॉ. अनिल शर्मा, साईं हॉस्पिटल घीलौट, डॉ. दीपिका यादव डायरेक्टर सोनी देवी हॉस्पिटल नीमराना रहेगें। कार्यक्रम के दौरान हरेंद्र नागर हस्तिनापुर एंड पार्टी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी। इसके अलावा ज्ञानेंद्र सराधना, राहुल बालियान, बलराम बैसला, बिशन सिंह और अन्य कलाकारों द्वारा बाबा के भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।






