MARUDHARHIND NEWS

बालिका दिवस पर शुरू हुई “उमंग उत्सव” पहल: नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी द्वारा बेटियों के जन्म दिवस को बनाया जा रहा सम्मान का अवसर

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना क्षेत्र में बेटियों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए एक सराहनीय अभियान चलाया जा रहा है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी द्वारा बालिका दिवस के अवसर पर शुरू की गई पहल “उमंग उत्सव” के तहत आज मोलाडिया गांव में जन्मी बेटी यशवी पिता ऐश्वर्या, माता मोनिका देवी, दादी सुशीला देवी, दादा सुरेंद्र कुमार, परदादी संजना देवी और परदादा गुरदयाल सिंह को सम्मानित किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना, उन्हें सम्मान देना तथा परिवारों को बेटियों के जन्म पर गर्व का अहसास कराना है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत अब तक ग्राम नीमराना, सिलारपुर, नाघोडी, कुंदन सिंहपुरा और काठ का माजरा में जन्मी बालिकाओं को उनके परिवार सहित सम्मानित किया जा चुका है।

कार्यक्रमों के दौरान बालिकाओं के माता-पिता को फूलमाला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा बच्चियों के लिए उपहार देकर सम्मान दिया जाता है। वेद प्रकाश सैनी ने बताया कि समाज में बेटियों को बराबरी का दर्जा दिलाने और “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” जैसी सोच को मजबूत करने के लिए यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि बेटियाँ परिवार और समाज का गौरव हैं और उनके जन्म को खुशी के साथ मनाया जाना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित नगर उपाध्यक्ष कांग्रेस संजय कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष कांग्रेस नीमराना महावीर प्रसाद चर्खिया (प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय बहुजन सामाजिक परिषद राजस्थान), प्रशांत शर्मा मीडिया प्रभारी, जयपाल यादव, रोडवाल पत्रकार धर्मेंद्र चर्खिया आदि उपस्थित रह।